वेदांता लिमिटेड शेयर : (Vedanta Ltd) के शेयरों ने 2026 की शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया है। 7 जनवरी 2026 को कंपनी के शेयर ने BSE पर नया 52-सप्ताह हाई ₹629.90 का टच किया। हालांकि बाद में थोड़ी करेक्शन देखने को मिली और शेयर ₹622 के आसपास ट्रेड कर रहे थे। यह उछाल कंपनी के आगामी 1:5 डीमर्जर और मजबूत फंडामेंटल्स की वजह से आया है। ब्रोकरेज फर्म Emkay Global का ₹625 का टारगेट प्राइस भी पूरा हो चुका है, फिर भी कई एनालिस्ट्स की राय BUY बनी हुई है।

#वेदांता शेयर प्राइस का लेटेस्ट अपडेट

वेदांता लिमिटेड शेयर
वेदांता लिमिटेड शेयर

वेदांता के शेयर 2026 में लगातार मजबती दिखा रहे हैं। कंपनी की सब्सिडियरी हिंदुस्तान जिंक में सिल्वर प्राइस की रैली का फायदा मिल रहा है, जिससे EBITDA में बड़ा उछाल आने की उम्मीद है।

1:5 डीमर्जर क्या है और निवेशकों को क्या फायदा?

वेदांता लिमिटेड को पांच अलग-अलग लिस्टेड कंपनियों में विभाजित करने की योजना को NCLT से मंजूरी मिल चुकी है। यह भारत के मेटल सेक्टर का अब तक का सबसे बड़ा डीमर्जर है। डीमर्जर के बाद कंपनी निम्नलिखित स्वतंत्र इकाइयों में बंट जाएगी:

  1. वेदांता एल्यूमिनियम
  2. वेदांता ऑयल एंड गैस
  3. वेदांता आयरन एंड स्टील
  4. वेदांता पावर
  5. वेदांता लिमिटेड (मुख्य कंपनी, जिसमें हिंदुस्तान जिंक और अन्य बिजनेस रहेंगे)

निवेशकों के लिए बड़ा फायदा: मौजूदा शेयरहोल्डर्स को उनके मौजूदा होल्डिंग के अनुपात में चार नई लिस्टेड कंपनियों में 1:1 इक्विटी शेयर मिलेंगे। मतलब, एक शेयर पर चार अतिरिक्त कंपनियों के शेयर फ्री में! इससे वैल्यू अनलॉक होने की उम्मीद है और हर बिजनेस को अपनी सेक्टर के हिसाब से वैल्यूएशन मिल सकेगा।

कंपनी का लक्ष्य है कि यह डीमर्जर मार्च 2026 तक पूरा हो जाए। यह कदम चेयरमैन अनिल अग्रवाल की लंबे समय से चली आ रही रणनीति का हिस्सा है, जिससे डेट रिडक्शन और ग्रोथ पर फोकस बढ़ेगा।

Emkay Global की राय और टारगेट

#Emkay Global ने वेदांता पर BUY रेटिंग दी हुई है। उनकी मुख्य वजहें:

Emkay का टारगेट ₹625 था, जिसे शेयर ने पार कर लिया है। फिर भी सिल्वर की स्ट्रक्चरल टाइटनेस को देखते हुए आगे अपसाइड पोटेंशियल बाकी है।

ट्रेंडलाइन के डेटा के मुताबिक, 13 एनालिस्ट्स में से ज्यादातर की राय BUY है।

अन्य महत्वपूर्ण अपडेट्स

निवेशकों के लिए सलाह

वेदांता शेयर लंबे समय से मल्टीबैगर साबित हो रहा है। 1:5 डीमर्जर से वैल्यू अनलॉकिंग का बड़ा मौका है। अगर आप लॉन्ग टर्म निवेशक हैं और मेटल, माइनिंग सेक्टर पर भरोसा है, तो यह स्टॉक पोर्टफोलियो में रखने लायक है। हालांकि शॉर्ट टर्म में वोलेटिलिटी रह सकती है, इसलिए अपना रिस्क प्रोफाइल देखकर निवेश करें।