वेब स्टोरी क्रिकेट ऑटोमोबाइल बैंकिंग बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल गैजेट रिव्यु विदेश राशिफल इवेंट मूवी मेहंदी डिज़ाइन टेक न्यूज़ ट्रेवल न्यूज़

राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में किया सरेंडर चेक बाउंस केस में कोर्ट की सख्ती के बाद 6 महीने की सजा भुगतने पहुंचे एक्टर!

On: February 6, 2026 7:50 AM
Follow Us:
राजपाल यादव

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 5 फरवरी 2026 (गुरुवार) को उन्होंने दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया। यह कदम दिल्ली हाई कोर्ट के सख्त आदेश के बाद उठाया गया, जहां चेक बाउंस के एक पुराने मामले में उन्हें 6 महीने की जेल की सजा सुनाई गई थी। कोर्ट ने सरेंडर की समय सीमा बढ़ाने की उनकी याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद राजपाल यादव शाम करीब 4 बजे जेल अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर चुके हैं। जेल सूत्रों के अनुसार, अब मानक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई होगी।

चेक बाउंस केस का पूरा मामला क्या है?

यह मामला साल 2010 का है। राजपाल यादव ने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ बनाने के लिए दिल्ली की कंपनी मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से लगभग 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। पैसे लौटाने के लिए दिए गए कई चेक बाउंस हो गए, जिसके बाद कंपनी ने चेक बाउंस का केस दर्ज कराया।

राजपाल यादव
राजपाल यादव
  • 2018: कड़कड़डूमा कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी को दोषी ठहराया और
  • दोनों को 6 महीने की साधारण कैद की सजा सुनाई।
  • जून 2024: दिल्ली हाई कोर्ट ने सजा पर अस्थायी रोक लगाई, लेकिन शर्त रखी
  • कि एक्टर शिकायतकर्ता के साथ समझौता करेंगे और बकाया राशि चुकाएंगे।
  • फरवरी 2026: समझौता नहीं होने और बार-बार आश्वासन देने के बावजूद पेमेंट नहीं होने पर हाई
  • कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया। 2 फरवरी 2026 को जस्टिस स्वर्ण कांता
  • शर्मा की बेंच ने राजपाल को 4 फरवरी तक सरेंडर करने का आदेश दिया।
  • एक्टर के वकील ने कोर्ट में कहा कि उन्होंने 50 लाख रुपये का इंतजाम कर लिया है
  • और भुगतान के लिए एक हफ्ते की मोहलत चाहिए। लेकिन कोर्ट ने साफ कहा
  • “एक्टर को पहले सरेंडर करना होगा, तभी याचिका पर विचार होगा।
  • अब तक जो राहत दी गई, वह बार-बार दिए गए आश्वासनों के आधार पर थी।
  • मोहलत न मिलने पर राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया।

राजपाल यादव पर क्या असर पड़ेगा?

  • सजा 6 महीने की है, जो साधारण कैद है।
  • सरेंडर के बाद जेल में रहते हुए वे पैरोल या अन्य राहत के लिए अपील कर सकते हैं, लेकिन फिलहाल जेल जाना पड़ा।
  • यह मामला उनके करियर पर भी असर डाल सकता है, क्योंकि बॉलीवुड में फाइनेंशियल डिस्प्यूट्स अक्सर इमेज को प्रभावित करते हैं।
  • राजपाल यादव ‘भूल भुलैया’, ‘गोलमाल’ सीरीज, ‘छोटा चेतन’ जैसे किरदारों से फेमस हैं
  • लेकिन पिछले कुछ सालों में फाइनेंशियल प्रॉब्लम्स और कम फिल्में आई हैं।

फैंस और इंडस्ट्री की प्रतिक्रिया!

  • फैंस सोशल मीडिया पर शॉक में हैं। कई यूजर्स लिख रहे हैं, “राजपाल भैया की कॉमेडी
  • से दिल जीत लिया था, अब ये मुश्किल समय है। जल्द बाहर आएं।” कुछ ने कहा कि
  • फाइनेंशियल डिस्प्यूट्स में समझौता ही बेहतर होता। बॉलीवुड से अभी कोई बड़ा बयान नहीं आया है।

Read More : Chanakya Niti: इन लोगों का साथ बना सकता है जीवन को मौत से भी बदतर, दूरी बनाने में है भलाई

Read More : गोल्डन ग्लोब्स 2026 रेड कार्पेट एरियाना ग्रांडे से टिमोथी चालामेट तक, फैशन ने मचाया धमाल – टॉप लुक्स और ट्रेंड्स

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भाभी जी घर पर हैं

भाभी जी घर पर हैं! फिल्म रिलीज 6 फरवरी 2026 निरहुआ ने बताया क्यों भोजपुरी सिनेमा तेलुगु जैसा स्केल नहीं कर पाया?

दिशा पटानी

दिशा पटानी के साथ डेटिंग अफवाहों पर तलविंदर का बड़ा खुलासा मैं अभी भी प्यार में हूं हर दिन प्यार होता है! क्या रिलेशनशिप कन्फर्म?

तुम से तुम तक

तुम से तुम तक अनु और आर्यवर्धन की आखिरी मुलाकात एक-दूसरे का साथ देने का वादा कर रो पड़े दोनों! भावुक ट्विस्ट!

इमरान खान

इमरान खान ने रणबीर कपूर के साथ पुराने कॉम्पिटिशन पर खोला राज कहा मैंने एनिमल नहीं देखी इसलिए उनकी ग्रोथ पर कमेंट मुश्किल!

शाहरुख खान

शाहरुख खान ने रानी मुखर्जी को ‘मर्दानी 3’ की रिलीज पर दिल से दी शुभकामनाएं कहा- आप फिल्म में भी उतनी ही फीयर्स, स्ट्रॉन्ग और कम्पैशनेट होंगी जितनी रियल लाइफ में

आमिर खान

आमिर खान मेरे बेडरूम में कपड़े बदलते थे ममता कुलकर्णी का 90 के दशक का नॉस्टैल्जिक खुलासा बताया बॉन्ड कैसा था!

Leave a Comment