MCQ Tests Daily Quiz / Live Quiz Mock Test Practice Sets PYQ Courses Study Material Current Affairs Govt Exams Latest Updates Free Notes Downloads

दिशा पटानी के साथ डेटिंग अफवाहों पर तलविंदर का बड़ा खुलासा मैं अभी भी प्यार में हूं हर दिन प्यार होता है! क्या रिलेशनशिप कन्फर्म?

On: March 31, 2026 8:28 AM
Follow Us:
दिशा पटानी

दिशा पटानी : बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक की दुनिया में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा दिशा पटानी और तलविंदर (Talwiinder) की जोड़ी की हो रही है। अफवाहें तो काफी समय से चल रही थीं, लेकिन अब पंजाबी सिंगर तलविंदर ने इंटरव्यू में बड़ा कन्फेशन कर दिया है। उन्होंने डेटिंग रूमर्स पर रिएक्शन देते हुए कहा कि वे अभी भी एक-दूसरे को डिस्कवर कर रहे हैं और फिलहाल प्यार में हैं। यह बयान सुनकर फैंस में हलचल मच गई है – क्या यह अप्रत्यक्ष कन्फर्मेशन है या सिर्फ मजाक?

अफवाहों की शुरुआत कैसे हुई?

सब कुछ शुरू हुआ नूपुर सनन और स्टेबिन बेन की शादी से। उदयपुर में हुई इस शादी में दिशा पटानी और तलविंदर साथ दिखे। दोनों ने खूब मस्ती की, हंसे-खुले और फोटोज वायरल हो गईं। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर साथ नजर आए और फिर लोलापालूजा इंडिया कॉन्सर्ट में हाथ पकड़े घूमते हुए कैद हुए। दिशा की दोस्त मौनी रॉय भी तलविंदर के साथ मजे लेती दिखीं। इन तस्वीरों और वीडियोज ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी। फैंस ने इसे “टेलर और ट्रेविस” जैसी वाइब्स बताया।

दिशा पटानी
दिशा पटानी

तलविंदर ने हाल ही में द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में इन अफवाहों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “हम अब भी एक-दूसरे को डिस्कवर कर रहे हैं। हम अब भी फिगर आउट कर रहे हैं। मैं बस इसे यहीं पर छोड़ना चाहूंगा क्योंकि लोग अफवाह फैलाते रहेंगे। मैं अफवाहों को अफवाह ही रहने देना चाहता हूं।”

  • जब उनसे सीधे पूछा गया कि क्या वे दिशा से प्यार करते हैं, तो तलविंदर का जवाब था
  • मुझे हर दिन प्यार होता है। मैं फिलहाल भी प्यार में हूं।” (मैं हर दिन प्यार में पड़ता हूं। अभी भी प्यार में हूं।)

यह बयान न तो रिलेशनशिप को पूरी तरह कन्फर्म करता है और न ही डिनाई। लेकिन “falling in love right now” जैसी लाइन ने फैंस को यकीन दिला दिया कि कुछ तो गड़बड़ है!

तलविंदर कौन हैं? क्यों रखते हैं चेहरा छिपाकर?

तलविंदर (असली नाम तलविंदर सिंह सिद्धू) पंजाबी इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर हैं। वे हमेशा मास्क पहनकर रहते हैं और अपना चेहरा नहीं दिखाते। वे कहते हैं कि वे बहुत प्राइवेट पर्सन हैं। उनकी कई हिट गाने हैं, लेकिन पहचान मास्क की वजह से रहस्यमयी बनी हुई है। दिशा के साथ अफवाहों के बाद उनका पुराना वीडियो बिना मास्क का वायरल हुआ था, जिसमें उनका चेहरा दिखा।

  • दिशा पटानी की बात करें तो वे बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन हैं।
  • आखिरी बार तमिल फिल्म कंगुवा में नजर आईं। अब उनकी अपकमिंग फिल्में हैं
  • ओ रोमियो (शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी के साथ), वेलकम टू द जंगल और आवारापान 2। पहले
  • टाइगर श्रॉफ के साथ उनका नाम जुड़ा था, लेकिन अब तलविंदर के साथ नया चैप्टर लग रहा है।

फैंस का रिएक्शन और क्या होगा आगे?

  • यह कन्फेशन वायरल हो चुका है। कुछ फैंस कह रहे हैं – “अब तो कन्फर्म हो गया!
  • तो कुछ कहते हैं – “सिर्फ प्रमोशन के लिए ड्रामा है।” लोलापालूजा में हाथ पकड़कर
  • घूमना भी कई लोगों ने “गो पब्लिक” माना। लेकिन दोनों तरफ से अभी ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया।

तलविंदर का यह बयान दिखाता है कि वे अफवाहों से परेशान नहीं हैं, बल्कि एंजॉय कर रहे हैं। क्या जल्द ही कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट होगा? या यह सिर्फ दोस्ती है? बॉलीवुड-म्यूजिक क्रॉसओवर कपल्स का ट्रेंड बढ़ रहा है, और यह जोड़ी फिट बैठती दिख रही है।

Read More : जीवन आधारित मोटिवेशनल कोट्स: संघर्षों और कठिनाइयों से लड़ने की ताकत देने वाली जीवन आधारित मोटिवेशनल शायरी

Read More : पुरुषों के लिए पीला कुर्ता स्टाइलिश फ्लोरल एम्बेलिशमेंट के साथ सुविधाजनक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now