Raksha Bandhan Mehndi Design: रक्षाबंधन पर हाथों की सुंदरता बढ़ाएं! देखें 2026 के सबसे नए और खूबसूरत रक्षाबंधन मेहंदी डिज़ाइन, जिनमें फ्रंट हैंड, बैक हैंड और सिंपल अरबी पेटर्न्स शामिल हैं।
सावन का महीना और रक्षाबंधन का त्योहार बिना मेहंदी के अधूरा सा लगता है। भारतीय परंपरा में हर खास मौके पर हाथों पर मेहंदी रचाना शुभ माना जाता है। भाई-बहन के इस पवित्र त्योहार पर हर बहन अपने हाथों में सुंदर और आकर्षक मेहंदी रचाना चाहती है। यदि आप भी इस रक्षाबंधन पर अपने हाथों को खूबसूरत लुक देना चाहती हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ बेहतरीन और आसान मेहंदी डिज़ाइन्स।
Raksha Bandhan Mehndi Design
1. भाई-बहन स्पेशल थीम मेहंदी (Brother-Sister Theme)

आजकल हाथों पर भाई-बहन की आकृति, ‘हैप्पी रक्षाबंधन’ या राखी के छोटे-छोटे मोटिफ्स (Motifs) बनवाने का बहुत क्रेज है।
यह डिज़ाइन दिखने में बेहद अनोखा और इस त्योहार के लिए एकदम परफेक्ट लगता है।
2. मिनिमल और अरेबिक डिज़ाइन (Arabic & Minimal Design)

अगर आपको भारी-भरकम डिज़ाइन्स पसंद नहीं हैं, तो अरेबिक और मिनिमल पैटर्न आपके लिए बेस्ट हैं।
इसमें उंगलियों पर बेल-बूटे और कलाई पर एक प्यारा सा फूल या पत्ती का डिज़ाइन बहुत ही मॉडर्न और सोबर लुक देता है।
इसे लगाना भी बेहद आसान होता है।
3. ट्रेडिशनल मंडला आर्ट (Traditional Mandala Art)

हथेली के बिल्कुल बीच में गोल चक्र या मंडला आर्ट बनाना सदियों पुराना लेकिन सदाबहार तरीका है। इसके चारों ओर बारीक जाल या पत्तियों का काम हाथों को पारंपरिक और भरा-भरा लुक देता है।
4. फ्रंट और बैक हैंड बेल डिज़ाइन (Bel Design)

तर्जनी उंगली से शुरू होकर कलाई तक जाने वाली बेल डिज़ाइन सदाबहार होती है। यह आगे और पीछे (Front & Back Hand) दोनों तरफ बहुत जंचती है और इसे कम समय में आसानी से लगाया जा सकता है।
Read More:- Front Hand Mehndi Design: फ्रंट हैंड के लिए खूबसूरत, आसान और लेटेस्ट मेहंदी डिज़ाइन्स!
आसान टिप्स गहरी मेहंदी के लिए
- मेहंदी लगाने से पहले हाथों को अच्छी तरह धो लें।
- सूखने के बाद उस पर नींबू और चीनी का घोल लगाएं।
- रंग को और गहरा करने के लिए लौंग की भाप लें और मेहंदी हटाने के बाद सरसों का तेल लगाएं।